
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, छात्रों और गार्ड के बीच भिड़ंत, कैंपस में फायरिंग
AajTak
UP की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में भारी बवाल की खबरें सामने आई हैं. इस दौरान आधा दर्जन छात्र घायल हुए हैं. सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने का आरोप लगा है. इस हमले के दौरान पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इलाके में भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.
प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को भारी बवाल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हैं. छात्रों और गार्डों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले हैं. छात्रों ने सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस बवाल के दौरान पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक समेत कई छात्र घायल हो गए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.
बताया जा रहा है कि छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था, इसी दौरान छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच बवाल हो गया. नौबत ईंट-पत्थर चलने तक आ गई है. छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ के साथ ही कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है.
इस दौरान पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक समेत कई छात्र घायल हो गए. छात्रों ने यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग का आरोप लगाया और यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे.
बवाल की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और ईंट-पत्थर चला रहे छात्रों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अभी भी यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ छात्र तोड़फोड़ कर रहे हैं.
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्र संघ बहाली की मांग कर रहे छात्र छुट्टी का दिन होने के बावजूद छात्रों ने छात्र संघ भवन पर बंद ताले को खोलने की कोशिश की. इस दौरान यूनिवर्सिटी में तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया.
बवाल की सूचना मिलने के बाद प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा खुद यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने में जुट गए हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










