
इलाज से कहीं ज्यादा शादियां कर रहा है ये डॉक्टर, पत्नी ने खोले राज, मांगा सिंदूर का हक
AajTak
आरोपों के मुताबिक, डॉक्टर एलएस मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में तीन और झारखंड के गढ़वा में एक शादी की है. अब उनकी पत्नियां अपने सिंदूर का हक और बच्चे के पिता का नाम मांग रही हैं.
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना ग़लत और कानूनी अपराध है, लेकिन एक डॉक्टर को इस अपराध की फिक्र नहीं है. यही वजह है कि डॉक्टर इलाज से कहीं ज़्यादा शादियां कर रहा है. डॉक्टर का नाम एलएस मिश्रा है. आरोपों के मुताबिक, डॉक्टर एलएस मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में तीन और झारखंड के गढ़वा में एक शादी की है. अब उनकी पत्नियां अपने सिंदूर का हक और बच्चे के पिता का नाम मांग रही हैं. दरअसल, इश्कबाज डॉक्टर एलएस मिश्रा की करतूत का खुलासा उसकी पत्नी होने का दावा कर रही एक महिला ने किया है. महिला उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है. उसका नाम साधना है. वह झारखंड के गढ़वा पहुंची और अपने पति की तलाश कर रही है. वो उस व्यक्ति को ढूंढ रही है, जो पेशे से डॉक्टर और इनका पति सहित कई और महिलाओं का शौहर भी है. साधना का कहना है कि कुछ साल पहले जब डॉक्टर एलएस मिश्रा बनारस में थे, तब इलाज़ के दौरान संपर्क हुआ और फिर हम दोनों ने शादी कर ली, लेकिन मुझे इसका तनिक भी इल्म नहीं था कि वो पहले से शादीशुदा है, जब मुझे भान हुआ तो मैंने विरोध किया गया, फिर जान से मारने की धमकी दी गयी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












