
इमरान ने भरी सभा में चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोला, मानहानि का केस कर 10 अरब हर्जाना मांगेंगे
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिलहाल चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. उन पर रोक लगी हुई है. ऐसे में पूर्व पीएम ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोला है. इमरान अब चुनाव आयुक्त के खिलाफ 10 अरब रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. फिलहाल, वो लॉन्ग मार्च पर हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव आयोग प्रमुख पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त ने मुझे अयोग्य घोषित करके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. इमरान अब चुनाव आयुक्त के खिलाफ 10 अरब रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. अपने लॉन्ग मार्च के चौथे दिन की शुरुआत करते हुए पूर्व पीएम ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.
इमरान खान ने कहा है कि उनका उद्देश्य इस्लामाबाद तक मार्च के माध्यम से हकीकी आजादी (वास्तविक स्वतंत्रता) हासिल करना है, जो उनके शब्दों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने पर संभव है. बता दें कि 70 वर्षीय खान को इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) के पांच सदस्यीय पैनल द्वारा वर्तमान नेशनल असेंबली की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. आयोग के पैनल प्रमुख सिकंदर सुल्तान राजा थे.
चुनाव आयुक्त को इमरान की ललकार
लॉन्ग मार्च के चौथे दिन की शुरुआत में कमोंकी में पीटीआई समर्थकों को संबोधित करते हुए खान ने कहा- 'सिकंदर सुल्तान, मैं आपको अदालत में ले जाऊंगा, ताकि भविष्य में आप किसी और के निर्देश पर किसी की प्रतिष्ठा को नष्ट ना करें.' उन्होंने आरोप लगाया कि तोशाखाना में उनके खिलाफ ईसीपी के फैसले और प्रतिबंधित फंडिंग के मामले मौजूदा 'आयातित सरकार' के निर्देश पर दिए गए थे. इमरान ने कहा, 'आप (सिकंदर) चोरों के दोस्त हैं और कार्रवाई की जाएगी.'
दरअसल, पाकिस्तान के कानून के अनुसार, किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार स्टेट डिपॉजिटरी या तोशाखाना में रखा जाना चाहिए.
दायर करेंगे मानहानि का मुकदमा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











