इमरान खान पर आर्मी एक्ट के तहत चलेगा केस, अब होगा खेल खत्म!
AajTak
इमरान से जुड़े हर नेता का बुरा हाल होता दिख रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अगले 72 घंटे में सेना के ठिकानों पर हमला करने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है. सबसे बड़ी बात इमरान खान पर आर्मी एक्ट के तहत केस चलाने को भी हरी झंडी मिल गई है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











