
इमरान खान के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन से फिर भागे अली अमीन और बुशरा बीबी
AajTak
अली अमीन गंडापुर और बुशरा बीबी ने इमरान खान की रिहाई के लिए चल रहे प्रदर्शन के बीच से भागकर समर्थकों को निराश कर दिया. गंडापुर की यह तीसरी बार है जब उन्होंने ऐसा किया.
इमरान खान के करीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने एक बार फिर प्रदर्शन के बीच से भागने का कारनामा कर दिखाया है. इस बार उनके साथ इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी भी थीं. इस घटना ने न केवल प्रदर्शनकारियों को नाराज किया बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया.
प्रदर्शन और गंडापुर की 'तीसरी बार भागने की घटना'
इस्लामाबाद में इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हजारों समर्थकों ने प्रदर्शन किया. लेकिन जब सरकार ने आधी रात को कार्रवाई शुरू की, तो गंडापुर और बुशरा बीबी ब्लू एरिया से भाग गए. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके.
यह भी पढ़ें: क्या फेथ हीलिंग छोड़कर पॉलिटिक्स में उतर पड़ेंगी बुशरा बीबी, क्यों पाकिस्तान में महिला लीडर होना आसान नहीं?
कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नाराजगी जाहिर करने लगे, तो कुछ गुस्से में चिल्ला रहे थे, 'हमें अली अमीन को जाने नहीं देना चाहिए.' सुबह तक गंडापुर और बुशरा बीबी खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा में नजर आए, जहां पीटीआई का मजबूत आधार है.
गंडापुर की 'हैट्रिक'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








