
इमरान के बाद अब पत्नी बुशरा बीवी पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पूर्व PM ने किए चौंकाने वाले दावे
AajTak
अपनी रिहाई के बाद से इमरान खान लगातार शहबाज सरकार पर निशाना साध रहे हैं. अब उन्होंने दावा किया है कि सरकार बुशरा बीबी की गिरफ्तारी की योजना बना रही है. इतना ही नहीं इमरान ने कहा, सरकार की योजना उन्हें भी राष्ट्रद्रोह के मामले में गिरफ्तार कर 10 साल जेल में डालने की है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी गिरफ्तारी की जा सकती है. इतना ही नहीं इमरान ने कहा, मुझे फिर से गिरफ्तार करने के लिए नया मामला दर्ज किया जा रहा.
इमरान ने कहा, पूरा लंदन प्लान सामने आ चुका है. जब मैं जेल में था तब उन्होंने हिंसा के बहाने जज, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिकाएं निभाईं. अब इनकी (शहबाज सरकार) योजना बुशरा बेगम को जेल में डाल कर मुझे अपमानित करने की है, और राजद्रोह कानून का इस्तेमाल कर ये लोग मुझे 10 साल जेल में रखना चाहते हैं.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा, इसके बाद फिर पीटीआई नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी और बाद में वे पाकिस्तान की सबसे बड़ी और एकमात्र संघीय पार्टी पर प्रतिबंध लगा देंगे, जैसे पूर्वी पाकिस्तान में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया.
इमरान खान ने कहा, सार्वजनिक प्रतिक्रिया पर रोक लगाने के लिए सरकार ने दो काम किए हैं, पहला जानबूझकर सिर्फ पीटीआई कार्यकर्ताओं पर ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में भी आतंक फैलाया गया. दूसरा, मीडिया पर नियंत्रण किया गया है और उसे दबाया गया.
पूर्व पीएम ने कहा, देशभर में कल फिर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया. घरों में तोडफोड़ की जा रही है और बेशर्मी से पुलिस घरों की महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है.
इमरान ने कहा, ये जनता में इतना डर पैदा करना चाहते हैं, ताकि जब मुझे गिरफ्तार किया जाए, तो लोग बाहर न आएं. उन्होंने कहा, इन अपराधियों (सरकार) ने चादर और चारदीवारी की पवित्रता का भी उल्लंघन किया जा रहा है, जो कभी नहीं किया गया. उन्होंने कहा, मैं पाकिस्तान के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक हकीकी आजादी के लिए लड़ूंगा क्योंकि मेरे लिए इन बदमाशों का गुलाम होने से बेहतर मौत है. मैं अपने सभी लोगों से यह याद रखने की अपील करता हूं कि हमने ला इल्लाह हा इल्लल्लाह का संकल्प लिया है, कि हम एक (अल्लाह) के अलावा किसी के सामने नहीं झुकते हैं. यदि हम डर के आगे झुके तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल अपमान होगा.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.










