
इमरान का नया राग, बोले- कश्मीर पाकिस्तान के साथ आएगा या अलग राष्ट्र होगा, वहां के लोग खुद करेंगे फैसला
AajTak
इमरान खान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के तरार खल में रैली करने पहुंचे थे. यहां 25 जुलाई को चुनाव है. इस दौरान इमरान खान ने एक प्रमुख विपक्षी नेता के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि उनकी सरकार कश्मीर को पाकिस्तान का प्रांत बनाने की योजना पर काम कर रही है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है. कश्मीर पर पाकिस्तान की पुरानी नीति के इतर इमरान खान ने शुक्रवार को कहा है कि इस्लामाबाद कश्मीर के लोगों को यह फैसला लेने देगा कि वे पाकिस्तान के साथ आना चाहते हैं या स्वतंत्र राष्ट्र बनना चाहते हैं. हालांकि, भारत दुनिया और पाकिस्तान के सामने हमेशा स्पष्ट शब्दों में कहता रहा है कि जम्मू कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और रहेगा.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











