
इफ्तारी के फल बांटने को लेकर विवाद... चाकू घोंप कर युवक की हत्या
AajTak
पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां इफ्तारी का फल बांटने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. फिलहाल मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां इफ्तारी का फल बांटने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल मामले की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में 'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दूसरे व्यक्ति से तीखी बहस के बाद 20 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना रविवार शाम को जोगेश्वरी पश्चिम में हुई और मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ रहीम शेख के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: मर्डर के बाद शव को टायरों के नीचे रखकर जलाया... वायरल वीडियो से आहत युवक ने लिया खौफनाक 'बदला', स्टील के कड़े से खुला अंधे कत्ल का राज
चाकू से किया गया था हमला
शेख पर जफर फिरोज खान (22) और उसके साथियों ने हमला किया. बहस के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मारा था. दोनों बच्चों के लिए कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते हैं. खान दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
हिरासत में लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में काफी आक्रोश है और पुलिस पर मामले में एक्शन नहीं लेने का आरोप लगा रहे हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









