
इन SUV's के नाम रहा साल 2022! इन गाड़ियों के लिए क्रेजी हुए लोग
AajTak
पूरी तरह से ये साल स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों के ही नाम रहा. इस साल Mahindra Scorpio N से लेकर Toyota Hilux SUV लॉन्च की गई. हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुई ऐसी ही कुछ चुनिंदा वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोग खरीदना बेहद पसंद कर रहे हैं.
भारतीय कार बाजार में ये साल SUV वाहनों का रहा है. इस साल सब कॉम्पैक्ट से लेकर फुल साइज सेग्मेंट में कई नई SUVs लॉन्च हुई. बाजार में रेगुलर आईसीई इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड ऑप्शन में कई नए मॉडलों को पेश किया गया. हालांकि हैचबैक और सेडान सेग्मेंट में भी कुछ मॉडल बाजार में उतारे गएं लेकिन पूरी तरह से ये साल स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों के ही नाम रहा. आज हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुई ऐसी ही कुछ चुनिंदा वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोग खरीदना बेहद पसंद कर रहे हैं.
Mahindra Scorpio N
महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो को चेन्नई की Mahindra Research Valley में तैयार किया गया है. नई स्कॉर्पियो का डिजाइन Mahindra India Design Studio में तैयार हुआ है. अन्य फीचर्स की बात करें तो Mahindra Scorpio N का इंस्ट्रूमेंट कंसोल पूरी तरह से डिजिटल मिलता है. महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो एन में टचस्क्रीन सिस्टम भी बड़े साइज का है. 8-इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम इसके इंटीरियर को दमदार बनाता है.नई एसयूवी में डायनामिक एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी-शेप्ड डे-टाइम रनिंग एलईडी और फ्रंट बंपर पर एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई स्कॉर्पियो एन में 6 एयरबैग मिलेंगे. नई स्कॉर्पियों में वॉयस कमांड और क्रूज कंट्रोल फीचर दिए गए हैं. नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी ने पेश किया है. इस गाड़ी का एक्स शो रूम कीमत 11,99000 रुपये है.
Toyota Hyryder
Hyryder को संयुक्त रूप से टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने मिलकर तैयार किया है. इसी एसयूवी पर बेस्ड मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी Grand Vitara को भी लॉन्च किया था. इसका स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किलोमीटर प्रतिलीटर, माइल्ड हाइब्रिड (मैनुअल) वेरिएंट 21.12 किलोमीटर प्रतिलीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 19.39 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. इस गाड़ी का एक्स शो रूम कीमत 10.48 लाख रुपये है.
Maruti grand Vitara

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











