
इन वजहों से टूटती है कार की विंडशील्ड! भूलकर भी न करें ये गलतियां
AajTak
Windshield कार का एक अहम हिस्सा है. इसके मेंटनेंस में काफी खर्च भी आता है. अगर एक बार आपकी कार का फ्रंट शीशा टूट जाए तो उसे लगवाने में अच्छी-खासी जेब ढीली होती है. यह हम बता रहे हैं कि किन वजहों से गाड़ी की विंडशील्ड को नुकसान पहुंचता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.
कार मालिकों को अपनी गाड़ी के प्रति बेहद प्रेम होता है. मेंटनेंस या बेहतर रख-रखाव के बाद भी अगर गाड़ी किसी दुर्घटना या नुकसान की शिकार होती है तो उन्हें बहुत बुरा महसूस होता है. कार की विंडशील्ड टूटना भी उन्हीं कुछ समस्याओं में से है, जिसका सामना गाड़ी मालिकों को अक्सर करना पड़ता है. विंडशील्ड के टूटने की कई वजहें हो सकती हैं. इसमें सबसे बड़ी वजह खराब सड़कों का होना है. उबड़-खाबड़ और टूटी-फूटी सड़कों से गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे हैं, जिससे कार की विंडशील्ड टूट सकती है.
विंडशील्ड की क्वॉलिटी
विंडशील्ड के ग्लास की क्वॉलिटी खराब होने से उसके टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इस स्थिति में ग्लास पर एक हल्की सी भी चोट उसे नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में गाड़ी खरीदते समय विंडशील्ड की क्वॉलिटी जरूर जांच लें.
फ्रेम में विंडशील्ड फिट नहीं होने की वजह से टूट सकती हैं कांच:
सही तरीके से फ्रेम में विंडशील्ड के फिट नहीं होने से भी इसके ग्लास के टूटने का खतरा बना रहता है. दरअसल, कई बार विंडशील्ड का साइज फ्रेम के मुताबिक नहीं होता है. सही तरीके से फ्रेम फिट नहीं होने पर विंडशील्ड ढीला हो जाता है. ऐसे में जब आप अपनी कार की स्पीड को बढ़ाते हैं तो वाइब्रेशन की वजह से ग्लास टूट सकता है. ऐसे में ये ध्यान जरूर रखें कि कार की विंडशील्ड उसके फ्रेम में फिट बैठ रही है कि नहीं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











