
'इन लोगों ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया है,' बीजेपी पर भड़के दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज खुलेआम विधायकों को खरीदा जा रहा है. हमारे विधायकों को 25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए. करोड़ों रुपए के काले धन से विधायकों को खरीद कर खुलेआम सरकार गिराई जा रही है. धर्म से लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा, इन लोगों ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया है. उन्होंने कहा, चंडीगढ़ के अंदर उनके अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) ने वोट में गड़बड़ करके जीतने वाले को हरा दिया और हारने वाले को जिता दिया. पाकिस्तान में भी तो यही हुआ. रावलपिंडी के उस इलेक्शन कमिश्नर की आत्मा जाग गई और उसने बताया कि जो जीत रहे थे, उन्हें हरा दिया है.
केजरीवाल ने कहा, आज खुलेआम विधायकों को खरीदा जा रहा है. हमारे विधायकों को 25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए. करोड़ों रुपए के काले धन से विधायकों को खरीद कर खुलेआम सरकार गिराई जा रही है. धर्म से लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है.
'चारों तरफ अधर्म की स्थिति है'
उन्होंने कहा, आज देश में जो घटित हो रहा है, उसमें चारों तरफ अधर्म की स्थिति है. बड़े स्तर पर कुकर्म चल रहे हैं, जो लोग कुकर्म कर रहे हैं, उनकी तरक्की हो रही है.
'सिसोदिया आज जेल के अंदर हैं'
केजरीवाल का कहना था कि देश को 75 साल बाद अच्छी शिक्षा की उम्मीद देने वाला मनीष सिसोदिया आज जेल के अंदर है. धर्म जेल के अंदर और हमारी बेटियों को छेड़ने वाला बृजभूषण (कैसरगंज से बीजेपी सांसद) सत्ता का सुख भोग रहा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










