इन दो राज्यों में अभी तक कैंसिल नहीं हुए 12वीं के एग्जाम, सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
AajTak
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के एग्जाम सरकार ने कोरोना प्रकोप को देखते हुए कैंसिल कर दिए थे. इसके बाद राज्य बोर्ड को भी इस पर फैसला लेने को कहा गया था, ज्यादातर राज्य बोर्ड ने एग्जाम कैंसिल कर दिए थे, लेकिन इन दो राज्यों ने अभी तक अपना निर्णय नहीं सुनाया है.
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल होने के फैसले के बाद देश के ज्यादातर राज्यों ने स्टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. लेकिन 17 जून तक चार राज्यों असम, पंजाब, त्रिपुरा और आंध्रप्रदेश ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया था. लेकिन दो दिनों के भीतर फैसला लेते हुए तीन राज्यों असम, त्रिपुरा और पंजाब ने परीक्षाएं कैंसिल कर दीं. लेकिन इनसे अलग दो राज्यों आंध्र प्रदेश और केरल सरकार का मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में है. इन राज्यों में अभी भी परीक्षाएं कराने को लेकर सरकार की सहमति है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में आई याचिका में सुनवाई के दौरान आंध्र प्रदेश के वकील ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार स्टेट पॉलिसी के तहत परीक्षा आयोजित करना चाहती है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के वकील को मंगलवार तक निर्देश लेने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निर्देश लाएं नहीं तो वो आदेश जारी करेगा. सुप्रीम कोर्ट चार राज्यों की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की याचिकाओं पर भी मंगलवार को ही सुनवाई करेगा. बता दें, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 12वीं के प्राइवेट और कम्पार्टमेंट के छात्रों द्वारा अदालत के समक्ष दायर याचिका पर भी सुनवाई की, जो कि मौजूदा COVID-19 महामारी के बीच उनके लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के CBSE के फैसले के खिलाफ थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












