
इन देशों में लगता था बुजदिली पर टैक्स, पैसे देकर लड़ाई पर जाने से बच जाते थे अय्याश अमीर
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं, लिहाजा लोगों की उम्मीदें भी ज्यादा हैं. खासकर मिडिल क्लास टैक्स में राहत चाहता है. वैसे हमारे सामने तो कई कॉमन टैक्स हैं, लेकिन ब्रिटेन में बेहद अजीबोगरीब टैक्स भी हुए. जैसे जो रईस युद्ध में हिस्सा नहीं लेना चाहते थे, वे एक खास टैक्स भरते. ये बुजदिली का टैक्स था.
12वीं से 13वीं सदी के ग्रेट ब्रिटेन में लगातार काफी सारे युद्ध होते. यूरोप भी इससे अछूता नहीं था. वहां स्पेन से लेकर फ्रांस, जर्मनी और पुर्तगाल लगातार अपना साम्राज्य बढ़ाने के लिए दूसरे देशों की सीमाओं पर हमला करते. एक तरह से कहें तो ये युद्ध का दौर था. इसमें शारीरिक-मानसिक तौर पर तंदुरुस्त हर आदमी का सेना के लिए काम करना जरूरी था. लेकिन बहुत से रईस ऐसे थे, जो जंग पर जाकर अपंग होने या जान गंवाने से डरते. ऐसे लोग सीधे-सीधे राजा को मना नहीं कर सकते थे. तो इसका भी तोड़ निकाला गया.
शौकीन अमीर बचते थे जंग पर जाने से किंग हैनरी प्रथम के दौर से लेकर 13वीं सदी के आखिर तक बुजदिली का टैक्स लागू रहा. अगर आप सेना में भर्ती नहीं होना चाहते तो बदले में पैसे दे दीजिए. इससे दूसरे सैनिकों की भर्ती हो जाती थी और राजकोश भी भरा रहता था. यहां तक कि ज्यादा पैसे देने वाले सामंतों और दूसरे अमीर लोगों को सेना की ट्रेनिंग से भी छुटकारा मिल जाता और वे मजे में राग-रंग में डूबे रहते.
शासकीय जबान में इस टैक्स को स्कूटेज कहा गया ये लैटिन भाषा के स्कटम से निकला है, जिसका मतलब है शील्ड या कवच. फ्यूडल लॉ में ये वो कर है, जो नाइट के पद पर बैठा शख्स राजा को देता है. लेकिन नाइट तक ये रकम वो अय्याश रईस पहुंचाते तो किसी भी तरह की शारीरिक मेहनत और लड़ाई से बचते. कई बार पैसों की बजाए दूसरी चीजें भी टैक्स के रूप में दी जाती थीं. जैसे अगर राजा का मन किसी शानदार घोड़े पर आ गया हो तो वो घोड़ा खरीदकर राजकोष में जमा करना होता. बदले में एक लिखित करार होता, जिसमें एक तय समय के लिए टैक्स देने वाले को जंग पर जाने से छूट मिल जाती.
खजाना भरने लगा, सेनापति गायब होने लगे वैसे तो स्कूटेज का चलन यूरोपियन देशों में भी था, लेकिन 12वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटेन में ये खूब चला. धीरे-धीरे कर की रकम बढ़ती चली गई. ये राजकोष में तो जाती ही थी, साथ ही साथ उन बड़े लोगों में भी बंटने लगी, जो सेना की अगुवाई करते. 13वीं सदी में ऐसा हाल हो गया कि जिसे देखो वही सेना में जाकर हाथ-पांव गंवाने से बचने के लिए पैसे जमा करने लगा. राजा के पास खजाना तो होगा, लेकिन सेना और सेनापति ही नहीं होंगे तो क्या फायदा! आखिरकार 14वीं सदी में स्कूटेज को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया. गुस्साए हुए सामंतों ने खूब हो-हल्ला किया, लेकिन ये टैक्स दोबारा शुरू नहीं हुआ.
राजस्व भरने के लिए नई-नई तरह के टैक्स लगाए जाने लगे लगभग सभी तरह के कर अमीरों के लिए थे. और टैक्स पे करना उनके लिए एक तरह से गर्व की भी बात थी. अमीर टैक्स-पेयर की बात राजा भी सुनता था. उस दौर में एक टैक्स खिड़कियों पर लगने लगा. इसकी शुरुआत साल 1696 में ब्रिटिश राजा विलियम तृतीय ने की थी. ये एक तरह का प्रॉपर्टी टैक्स था जो इस आधार पर दिया जाता कि आपके घर में कितनी ज्यादा खिड़कियां हैं.
विंडो टैक्स की वसूली ज्यादा आसान थी तब बड़े महलनुमा घर होते थे, जिनमें खूब सारी खिड़कियां भी होतीं. 6 खिड़कियों के बाद ये टैक्स लागू हो जाता. तो अमीरों की जेब पर काफी वजन पड़ने लगा. यहां तक कि लागू होने से लेकर साल 1808 तक ये टैक्स छह गुना बढ़ा दिया गया. ये कर वसूलना आसान था, क्योंकि तब अपार्टमेंट तो होते नहीं थे और हर घर की खिड़कियां दूर से ही नजर आ जातीं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









