
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं अपने स्मार्टफोन पर Netflix देखने का एक्सपीरिएंस
AajTak
Netflix काफी पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है. अगर आप इसे स्मार्टफोन पर देखते हैं तो कुछ तरीकों से आप इसे देखने का एक्सपीरिएंस काफी बढ़ा सकते हैं.
Netflix देखना कई लोगों को काफी बढ़िया एक्सपीरिएंस देता है. इससे लोग रिलेक्स होने और एंटरटेनमेंट के लिए देखते हैं. इसे आप स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, पीसी या टीवी पर देख सकते हैं. कुछ तरीकों से आप स्मार्टफोन पर Netflix देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना सकते हैं. अगर आप मोबाइल पर Netflix देखते हैं तो आपको इसके 199 रुपये वाले मोबाइल प्लान को सब्सक्राइब करना चाहिए. इस प्लान में सभी कंटेंट का अनलिमिटेड एक्सेस स्टैंडर्ड डेफिनेशन में मिलता है. इसे सिर्फ एक ही डिवाइस पर स्ट्रीम किया जा सकता है. अगर आप सिंगल यूज के लिए सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं और आपके पास WiFi का एक्सेस नहीं है तो आपके लिए ये प्लान काफी बढ़िया रहेगा. Netflix देखते हुए आप मोबाइल पर दूसरे काम को भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पिक्चर इन पिक्चर मोड ऑन करना होगा. इससे आपके कंटेंट बैकग्राउंड में चलते रहेंगे. इसे आप प्राइवेसी प्रोटेक्शन सेटिंग में जाकर स्पेशल ऐप एक्सेस में जाकर ऑन कर सकते हैं.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












