
'इन्होंने हमारी संस्कृति...', वामपंथियों पर क्यों भड़के आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मैं गुजरात के एक स्कूल गया था. वहां एक शिक्षक ने मुझे किंडरगार्टन स्कूल में लगा एक निर्देश दिखाया. इसमें कहा गया था कि क्लास टीचर्स को यह पता लगाने के लिए कहा गया था कि क्या केजी-2 के बच्चे अपने प्राइवेट पार्ट्स के बारे में जानते हैं. देखिए वामपंथी सोच कहां तक पहुंच गई है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान वामपंथियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों से उनके निजी अंगों के बारे में पूछना असल में वामपंथी सोच का असर है.
भागवत ने पुणे में एक मराठी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि मैं गुजरात के एक स्कूल गया था. वहां एक शिक्षक ने मुझे किंडरगार्टन स्कूल में लगा एक निर्देश दिखाया. इसमें कहा गया था कि क्लास टीचर्स को यह पता लगाने के लिए कहा गया था कि क्या केजी-2 के बच्चे अपने प्राइवेट पार्ट्स के बारे में जानते हैं. देखिए वामपंथी सोच कहां तक पहुंच गई है और ऐसा लोगों की मदद के बिना संभव नहीं है. इस तरह के हमले हमारी संस्कृति से जुड़ी सभी चीजों पर किए जा रहे हैं.
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इस तरह के हमले हमारी संस्कृति की सभी अच्छी बातों पर किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'अमेरिका में ट्रंप की सरकार के बाद जब नई सरकार बनी थी तो उनका पहला आदेश स्कूल से जुड़ा हुआ था. इसमें कहा गया था कि छात्रों से उनके जेंडर के बारे में बात नहीं करें. विद्यार्थियों को इस बारे में फैसला करने में सक्षम होना चाहिए. अगर किसी लड़के को लगता है कि वो लड़की है तो उसे लड़कियों के लिए बने टॉयलेट का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए.'
'वामपंथी अहकार से भरे हुए हैं'
उन्होंने कहा कि वामपंथियों को अपने अहंकार और अपनी दुष्ट प्रवृत्ति पर बहुत गर्व होता है. उनके पास लोगों का समर्थन नहीं है और उनके पास थोड़ा पैसा हो सकता है, लेकिन उनकी सोच बढ़ रही है. हम वहां पिछड़ रहे हैं. हमारी दुनिया को लेकर जो भ्रम किया है, उसे दूर करने की जरूरत है.
बता दें कि भागवत ने पुणे में मराठी किताब जागला पोखरनारी डेवी वालवी के विमोचन के मौके पर यह बात कही.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







