
इनसाइड स्टोरीः जेल में रहकर भी लोगों को चूना लगाता रहा ये महाठग, रईसी देखकर रह जाएंगे दंग
AajTak
आपने कई सारे ठग देखें हैं, लेकिन ऐसे ठग नहीं देखे होंगे. ऐसे ही ठग हैं सुकेश चंद्रशेखर और उसकी फिल्म स्टार बीवी लीना मारिया पॉल. सुकेश फिलहाल सलाखों के पीछे है. जबकि उसकी बीवी एजेंसियों की रडार पर. बाकी दुनिया की नज़र में ये दोनों बड़े बिज़नेसमैन और सिने स्टार हैं, लेकिन ईडी समेत तमाम एजेंसियों की नज़र में ये एक महाठग जोड़ी है.
अपराध जगत में कई ऐसे सफेद पोश लोग भी होते हैं, जिनकी शानो शौकत देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि वो जुर्म की दुनिया के बड़े खिलाड़ी हैं. उनका रहन सहन, उनके बंगले और गाड़ियों को देखकर उनके जलवों का पता चलता है. लेकिन जुर्म तो जुर्म है, यहां जो एक बार आ गया तो वो कानून की नजर से कहीं बच नहीं सकता. फिर चाहे वो जेल में रहकर ही काला कारोबार क्यों ना चला रहा हो. हम बात कर रहे हैं. सुकेश चंद्रशेखर और उसकी फिल्म स्टार बीवी लीना मारिया पॉल की. सुकेश फिलहाल जेल में बंद है और उसकी पत्नी भी सरकारी एजेंसियों के रडार पर है. क्योंकि इस कपल ने कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







