
इतने में बिकी Apple को-फाउंडर के 1973 में हाथ से लिखी जॉब एप्लिकेशन
AajTak
बीते कई सालों में Apple के को-फाउंडर स्टीब जॉब्स की कई मेमोरीज की नीलामी करोड़ों में की गई है. इस बार जॉब्स के एक पुराने जॉब एप्लिकेशन को चौथी बार नीलाम किया गया है.
बीते कई सालों में Apple के को-फाउंडर स्टीब जॉब्स की कई मेमोरीज की नीलामी करोड़ों में की गई है. इस बार जॉब्स के एक पुराने जॉब एप्लिकेशन को चौथी बार नीलाम किया गया है. इस बार NFT वर्जन को शामिल किया गया. इस जॉब एप्लिकेशन को स्टीब जॉब्स में साल 1973 में फाइल किया था. तब वे 18 साल के थे. दिलचस्प बात ये है कि जिस जॉब एप्लिकेशन की नीलामी की गई है, वो एकमात्र ऐसी एप्लिकेशन है जिसे जॉब्स ने अपने जीवन में भरा था. जॉब्स की जॉब एप्लिकेशन को चौथी बार नीलामी के लिए रखा गया था. इससे पहले 2017 में इसे $18,750 में, 2018 में $174,757 में और बीते मार्च में $222,400 में नीलाम किया गया था. इस बार एप्लिकेशन के फिजिकल और डिजिटल वर्जन दोनों को सेल में उपलब्ध कराया गया था.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












