
इतने महीने में पैसा हो जाएगा डबल, Post Office की इस स्कीम में रिटर्न की फुल गारंटी
AajTak
Post Office KVP: देश के 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र (KVP) की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. आप इनमें से किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करने की भी सुविधा है.
Post Office Saving Scheme: छोटी बचत (Small Savings) करने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) कई अच्छे विकल्प देता है. इन्हीं विकल्पों में से एक है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra). इस स्कीम की सबसे खास बात है कि इसपर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. इससे यह स्कीम न सिर्फ रिटर्न की फुल गारंटी देती है बल्कि अन्य विकल्पों से ज्यादा फायदा भी देती है. इस स्कीम में आपका लगाया पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












