
इतने पैसे कि जगह कम पड़ जाए! लॉटरी में जीते 16,000 करोड़
AajTak
एक लॉटरी टिकट के खरीदार ने, 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपने नाम कर ली है. इसे किसी लॉटरी में जीती गई अब तक की सबसे बड़ी राशि भी समझा जा रहा है. हालांकि, अब तक यह व्यक्ति सामने नहीं आया है. लेकिन उसने अमेरिका के कैलिफोर्निया से टिकट खरीदा था.
एक लॉटरी टिकट के खरीदार ने करीब 16,600 करोड़ रुपए की बंपर इनामी राशि अपने नाम की है. विजेता ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में टिकट खरीदा था. हालांकि, अब तक यह व्यक्ति सामने नहीं आया है.
लॉटरी वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार, इससे पहले जो 40 ड्रॉ निकले थे उनमें एक भी विजेता शख्स सामने नहीं आ सका था. पावरबॉल गेम के तहत सफेद बॉल पर विजेता नंबर 10, 33, 41, 47 और 56 थे. वहीं लाल पावरबॉल पर विजेता नंबर 10 था. विजेता ने Joe’s Service Center, Altadena, California से लकी टिकट को खरीदा था.
लॉटरी की इस राशि से शख्स विंडसर महल खरीद सकता है, वहीं इतने पैसे से बुर्ज खलीफा जैसी नई बिल्डिंग बनवाई जा सकती है. इस लॉटरी का फाइनल ड्रॉ मंगलवार को तालाहसी में 'फ्लोरिडा लॉटरी ड्रॉ स्टूडियो' में निकाला गया.
सोमवार रात को ड्रॉ निकलने थे, उनमें दस घंटे की देरी हुई. दरअसल, 48 अमेरिकी राज्यों में से एक ने देरी तक इस गेम को खेला. इस कारण टिकट भी देरी तक बिके और ड्रॉ निकलने में देरी हुई.
पैसे लेने के हैं दो विकल्प
विजेता शख्स के पास पैसे लेने के 2 विकल्प हैं. अगर वह एक बार में सारे पैसे लेता है तो उसे करीब 8000 करोड़ ही मिलेंगे. लेकिन अगर वह अगले 29 साल के दौरान इंस्टॉलमेंट में पैसे लेता है तो उसे पूरे 16,600 करोड़ रुपए मिलेंगे. इससे पहले 2016 में Powerball jackpot में तीन लोगों ने मिलकर 13 हजार करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












