
'इतने छोटे बच्चों को अकेले पाकिस्तान कैसे भेज दूं?' पहलगाम हमले के बाद 'देश छोड़ने' वाले आदेश से संकट में भोपाल की समरीन
AajTak
समरीन की शादी 7 साल पहले पाकिस्तान के सद्दाम से हुई थी. उनके मां के कई रिश्तेदार कराची और अन्य जगहों पर रहते हैं, जिसके चलते उनका रिश्ता पाकिस्तान में तय हुआ. समरीन पहली बार अपने दोनों बच्चों को लेकर भारत आई थीं, ताकि वे अपनी नानी से मिल सकें. वे करीब दो महीने से भारत में हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली समरीन इन दिनों एक बड़े संकट से जूझ रही हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दीं और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया. इस फैसले ने समरीन के सामने एक मुश्किल स्थिति खड़ी कर दी है, क्योंकि उनके दो छोटे बच्चों (सवा साल की बेटी जुनेरा और 6 साल के बेटे शाज़िल) के पास पाकिस्तानी नागरिकता है, जबकि समरीन का पाकिस्तानी वीजा खत्म हो चुका है.
समरीन की शादी 7 साल पहले पाकिस्तान के सद्दाम से हुई थी. उनके मां के कई रिश्तेदार कराची और अन्य जगहों पर रहते हैं, जिसके चलते उनका रिश्ता पाकिस्तान में तय हुआ. समरीन पहली बार अपने दोनों बच्चों को लेकर भारत आई थीं, ताकि वे अपनी नानी से मिल सकें. वे करीब दो महीने से भारत में हैं. उनका पासपोर्ट दिसंबर 2025 में खत्म होने वाला है, जिसे वह रिन्यू करवाने और पाकिस्तानी वीजा का एक्सटेंशन करवाने की प्रक्रिया में थीं. लेकिन पहलगाम हमले के बाद बदले हालात ने उनकी योजना को उलट दिया.
समरीन ने 'आजतक' से बातचीत में अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा, "मैं छह साल बाद भारत लौटी हूं. अपने बच्चों को लेकर आई थी ताकि वे अपनी नानी से पहली बार मिल सकें. लेकिन हमें क्या पता था कि हालात इतने खराब हो जाएंगे. अब कहा जा रहा है कि बच्चों को वापस जाना पड़ेगा. मेरे लिए यह बहुत तकलीफदेह है. मेरी तबीयत ठीक नहीं है और बच्चे भी बीमार हैं. उन्हें अकेले पाकिस्तान भेजना नामुमकिन है. इतने छोटे बच्चे मां से अलग कैसे रहेंगे?"
पाकिस्तानी में सिर्फ बुजुर्ग सास हैं, मेरे पति दुबई में हैं'
समरीन ने आगे बताया कि उनका पाकिस्तानी वीजा खत्म हो चुका है और नया वीजा लेना मौजूदा हालात में मुश्किल लग रहा है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में हमारे घर में कोई नहीं है, सिर्फ मेरी बीमार और बुजुर्ग सास हैं. मेरे पति दुबई में हैं. बच्चों की देखभाल वहां कौन करेगा? मैंने बच्चों के वीजा एक्सटेंशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन लगता है कि वह खारिज हो गया है. मैं सरकार से अपील करती हूं कि मेरे बच्चों का वीजा मानवीय आधार पर बढ़ा दिया जाए."
समरीन ने यह भी बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता नहीं ली, क्योंकि इससे भारत लौटना मुश्किल हो जाता. वे वहां वीजा एक्सटेंशन पर रह रही थीं. अब भारत लौटने के लिए उन्होंने एग्जिट परमिट और एक्सटेंशन लिया था, लेकिन वापस जाने के लिए नया वीजा चाहिए, जो अब मिलना मुश्किल हो गया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








