
'इतनी झूठी है ये पाकिस्तानी सेना', अटैक का नाम Bunyan-al-Marsoos रखने पर ओवैसी ने लगाई क्लास
AajTak
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और हुकूमत झूठों का टोला है. ओवैसी ने कहा कि उसी आयत में आगे कहा गया है कि तुम वो बातें क्यों कहते हो जो खुद करते नहीं? पाकिस्तान वाले तो पूरी आयत को समझना ही नहीं चाहते.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की सेना और सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने सैन्य ऑपरेशन को 'Bunyan-al-Marsoos' नाम दिया है, जो कि क़ुरान की एक आयत से लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर तुम अल्लाह से मोहब्बत करते हो, तो एक मजबूत दीवार की तरह खड़े हो जाओ.
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और हुकूमत झूठों का टोला है. ओवैसी ने कहा कि उसी आयत में आगे कहा गया है कि तुम वो बातें क्यों कहते हो जो खुद करते नहीं? पाकिस्तान वाले तो पूरी आयत को समझना ही नहीं चाहते.
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत जिंदाबाद', ऑपरेशन सिंदूर के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने शेयर किया Video
ओवैसी ने आगे कहा कि जब वे पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) में बंगाली मुसलमानों पर गोली चला रहे थे, तब क्या वो 'दीवार' बनकर खड़े थे? उस वक्त तो उन्होंने लाखों मुसलमानों का नरसंहार किया था.
बता दें कि ओवैसी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं. ओवैसी ने 2 दिन पहले कहा था कि सर्वदलीय बैठक में मैंने हमारी सेना की तारीफ की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. मैंने बैठक में कहा कि हमें टीआरएफ के खिलाफ इंटरनेशनल कैंपेन चलाना चाहिए, खासतौर से सिक्योरिटी काउंसिल इसका ऐलान करें.
पाकिस्तान के खिलाफ तीखा हमला ओवैसी ने कहा था कि हमें अमेरिका को बताना है कि वो अपने ही मुल्क में टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करें. उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 में हाफिज सईद के बेटे ने एक स्पीच में कहा था कि हम 2025 में जिहाद करेंगे. ये जिहाद का नाम लेकर भारत में कत्ल करना चाहते हैं. आतंक फैलाना चाहते हैं. हम संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करते हैं कि टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करे. पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में रखा जाए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









