
इटावा मेले में लगे ब्रेक डांस झूले की ट्रॉली टूटने से पति-पत्नी घायल
AajTak
इटावा के प्रदर्शनी महोत्सव में ब्रेक डांस झूले की ट्राली टूटी. इसकी वजह से झूले में बैठा परिवार घायल हो गया. इस घटना के बाद मेले में गए लोग सहम गए. घायल व्यवसाई शमशुल कमर ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद महोत्सव प्रदर्शनी और झूले कमेटी की तरफ से कोई नहीं आया. ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया गया.
इटावा महोत्सव प्रदर्शनी साल में एक बार लगती है. इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने, खाने-पीने और मनोरंजन के लिए आते हैं. यहां कई तरह के झूले लगाए जाते हैं. ये झूले मेले का प्रमुख आकर्षण होते हैं. मगर, इस बार यहां झूले में जो हादसा हुआ, उसे देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए.
वहीं, झूले में बैठा परिवार घायल हो गया. शहर के फर्नीचर व्यवसाई शमशुल कमर उर्फ चांद अपने बच्चों को लेकर प्रदर्शनी महोत्सव में पहुंचे थे. यहां वे अपनी पत्नी के साथ दोनों छोटे बच्चों को लेकर ब्रेक डांस झूले पर बैठे थे.
जैसे ही झूला स्टार्ट होकर घूमने लगा, तभी अचानक से उसके नीचे से हुक टूटा और झूले की ट्राली निकलकर बाहर गिर गई. इस घटना को देखर वहां मौजूद सभी लोग डर गए. हादसे में शमशुल कमर के सर में गंभीर चोट आ गई. उनके सिर से खून निकलता देखकर परिवार के लोग डर गए.
पति-पत्नी को लगी चोट, बाल-बाल बचे बच्चे
आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार हुआ. इस हादसे में व्यापारी की पत्नी भी घायल हुई हैं. उन्हें भी प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया. वहीं गोद में बैठे दोनों बच्चे बच गए. हादसे के बाद वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए.
चीखने-चिल्लाने की आवाज में आने लगी. डर का माहौल पैदा हो गया. इतना सब होने के बाद भी झूला संचालक और प्रदर्शनी के ठेकेदार संवेदनहीन बने रहे. कोई भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आया. वहां मौजूद लोगों ने घायल परिवार को अस्पताल पहुंचाया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











