
इटली में मोदी से पूछा- केम छो, पीएम बोले- मजा मा, वीडियो वायरल
AajTak
इटली पहुंचने के बाद पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. वहां मौजूद कुछ भारतीय लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और संस्कृत श्लोक भी गाए. इसके अलावा भारत माता की जय के नारे भी लगे. इस वीडियो में पीएम मोदी से एक महिला ने गुजराती में पूछा कि नरेंद्र भाई केम छो. प्रधानमंत्री ने भी कहा- मजा मा. मजा मा. केम छो. मजा मा छो? इसके अलावा वहां मोदी मोदी के नारे भी लग रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 शिखर बैठक में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे हैं. पीएम मोदी पांच दिनों की विदेश यात्रा पर हैं. वे इटली के बाद स्कॉटलैंड के ग्लासगो जाएंगे और क्लाइमेट चेंज से जुड़े एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में भी शामिल होंगे. इटली पहुंचने के बाद पीएम मोदी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. #WATCH Sanskrit chants, slogans of 'Modi, Modi' reverberate at Piazza Gandhi in Rome as Prime Minister Narendra Modi interacts with people gathered there The PM is in Rome to participate in the G20 Summit. pic.twitter.com/G13ptYOAjB

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











