
इटली में पानी के नीचे मिला ऐसा प्राचीन मंदिर, देखकर हो जाएंगे दंग
AajTak
इटली में पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे से एक प्राचीन मंदिर खोज निकाला है. यह प्राचीन मंदिर नबातियन सभ्यता का बताया जा रहा है. इसके साथ ही दो विशेष रोमन मार्बल की भी खोज की गई है.
साउथ इटली के कंपानियां के पास पॉज्जुओली बंदरगाह पर पुरातत्वविदों को खोज के दौरान पानी के नीचे एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं. प्राचीन मंदिर के अवशेषों को देखकर हर कोई दंग है. यह अवशेष नबातियन सभ्यता से जुड़े मंदिर के बताए जा रहे हैं, जो नबातियन देवता दसहरा को समर्पित है. नबातियन सभ्यता में दसहरा को पहाड़ों का देवता भी कहा जाता है. मंदिर के अवशेषों के साथ खोजकर्ताओं को दो प्राचीन रोमन मार्बल भी मिले हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं.
मालूम हो कि नबातियन, रोमन साम्राज्य का मित्र साम्राज्य था. रोमन काल में नबातियन साम्राज्य फरात नदी से रेड सी तक फैला हुआ था. अरेबियन पैनिनसुला के रेगिस्तानी इलाके में स्थित पेट्रा उस समय नबातियन साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था. नबातियन साम्राज्य पॉज्जुओली बंदरगाह तक भी फैला हुआ था, जो रोमन मेडिटेरेनियन का सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट भी हुआ करता था.
18वीं सदी के मध्य में प्राचीन पॉज्जुओली के हिस्से में नबातियन देवता दसहरा से जुड़ी एक खोज ने साफ कर दिया था कि यहां कभी नबातियन साम्राज्य हुआ करता था. क्योंकि प्राचीन समय में सिर्फ नबातियन समुदाय के लोग ही इस देवता की पूजा करते थे.
आगे खोज जारी
मंदिर के अवशेषों के मिलने के बाद अब आगे की खोज भी जारी कर दी गई है. मंदिर को लेकर और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है, जो इटली के इस प्राचीन शहर के इतिहास के और भी कुछ पर्दे खोल सकती है.
इटली के सांस्कृतिक मंत्री ने खोज को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्राचीन पॉज्जुओली से एक और खजाना मिला है, जो यहां के सांस्कृतिक, धार्मिक और कमर्शियल महत्व को दर्शाता है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








