
इटली के प्रिंस को गर्लफ्रेंड ने बताया 'कंजूस', फिर कोर्ट तक पहुंच गई लड़ाई
AajTak
इटली के एक प्रिंस को उनकी गर्लफ्रेंड ने कंजूस करार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कानूनी जंग छिड़ गई. हालांकि, फेसबुक पर प्रिंस ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से गिफ्ट वापस नहीं लेना चाहते. वहीं, प्रिंस के वकील ने कहा कि वे प्रिंस को उनकी गर्लफ्रेंड से बचाना चाहते हैं.
एक इतालवी राजकुमार और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच कानूनी विवाद छिड़ गया है. क्योंकि राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड को बेशकीमती उपहार देते थे. बावजूद इसके उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें 'कंजूस' करार दिया. 'मिरर' की एक खबर के मुताबिक, इटली के राजकुमार 51 वर्षीय प्रिंस जियाकोमो बोनानो डि लिंगुआग्लोसा की मुलाकात साल 2019 में बेलारूस की 35 वर्षीय तान्या यशेंको से एक डिनर पार्टी के दौरान हुई थी. वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ. दोनों मोंटे कार्लो, दुबई और मालदीव सहित कई जगहों पर भी घूमने गए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












