
इजरायल में हमलावर ने सैनिक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या
AajTak
हमले में जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई है वहीं इजरायली सैनिक बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया गया है. पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को गोली मार दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि हमलावर हमले की जगह के नजदीक ही स्थित एक कस्बे में रहता था.
उत्तरी इजरायल में एक हमलावर ने उत्पात मचाते हुए अपनी कार से एक इजरायली सैनिक को टक्कर मार दी और फिर उसे कई बार चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. संदिग्ध ने इसके बाद एक 85 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी.
आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि सोमवार को उत्तरी इजरायल में एक बस स्टॉप पर एक हमलावर द्वारा हमला किया गया. चाकू घोंपने और गोली चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया.
सैनिक की बंदूक छीनकर की गोलीबारी
पुलिस ने बताया कि हमलावर 25 वर्षीय इजरायली नागरिक था जो देश के अरब अल्पसंख्यक समुदाय से था. उसने अपनी कार से बस स्टॉप पर खड़े एक इजरायली सैनिक को टक्कर मार दी और फिर कार से बाहर निकला और सैनिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर उसकी बंदूक छीन ली.
यह भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता फिलिस्तीनी निर्देशक पर इजरायली प्रवासियों का हमला, घायल हुए हमदान बल्लाल
इसके बाद हमलावर ने वहां से गुजर रहे वाहन चालकों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक 85 वर्षीय एक व्यक्ति की कार पर गोली लगने से मौत हो गई. इजरायल की एंबुलेंस सेवा ने घटनास्थल पर ही उसे मृत घोषित कर दिया.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











