
इजरायल में मिली 3300 साल पुरानी गुफा, अंदर का नजारा हैरान कर देगा
AajTak
इजरायल में एक ऐसी गुफा की खोज हुई है, जो वाकई हैरान कर देने वाली है. गुफा के अंदर से कुछ तरह के बर्तन, कांस्य कलाकृतियां और इंसानी कंकाल भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि इस गुफा में लोगों को सामान के साथ दफना दिया गया होगा. हालांकि, अभी तक कोई भी आधिकारिक बात इस बारे में नहीं कही गई है.
इजरायल की एक गुफा में मिली 3300 साल पुरानी चीजों ने सभी को चौंका दिया है. इन चीजों में काफी संख्या में मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और कांस्य कलाकृतियां शामिल हैं. मंगलवार को इजरायल के एक बीच के पास इस गुफा की खोज की गई. गुफा में मिला सामान मिस्र के बादशाह रहे फिरौन रामेसेस द्वितीय के समय का बताया जा रहा है.
इजरायली अथॉरिटी द्वारा जारी एक वीडियो में गुफा में मिला सभी सामान नजर आ रहा है. सभी तरह के सामान का साइज अलग-अलग है. यह सामान जिस बादशाह के कार्यकाल में मिला, उसकी मौत 1213 ईसा पूर्व में हो गई थी.
गुफा में मिले बर्तनों में कई कटोरे भी हैं, जिनमें कुछ पर लाल पेंट है. वहीं कुछ खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन हैं तो कई ऐसे बर्तन हैं जिनमें सामान को सुरक्षित रखा जाता है. साथ ही पुराने तरीके के लैंप, तीर और भाले भी मिले हैं. वहीं एक इंसानी हड्डियों का ढांचा भी गुफा में मिला है.
गुफा देखकर चौंक गई पूरी टीम
इजरायल एंटीक्यूटीज अथॉरिटी (IAA) की टीम को यह गुफा उस समय मिली, जब एक समुद्र के किनारे एक मैकेनिक, प्लामाहिम नेशनल पार्क की छत पर काम कर रहा था.
इसी दौरान जब उसने गुफा जैसा कुछ देखा तो पुरातत्वविदों ने इसे देखना शुरू किया. इसी दौरान उन्हें चौकोर आकार की एक गुफा मिल गई और इस गुफा के अंदर का सामान देखकर पूरी टीम चौंक गई.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









