
इजरायल पर हिज्बुल्लाह का अब तक का सबसे घातक वार, मिलिट्री बेस पर हमले में 4 IDF सैनिकों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
AajTak
हिज्बुल्लाह ने इजरायल के हाइफा शहर को निशाना बनाकर लगभग 25 रॉकेट और मिसाइलें दागीं. इजरायल के चैनल 12 के मुताबिक, हमले से पहले किसी तरह का वॉर्निंग सायरन नहीं दिया गया.
लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर जबरदस्त हमला किया है. ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर सुसाइड ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिनमें इजरायली सेना आईडीएफ के चार सैनिकों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं.
हिज्बुल्लाह ने बिन्यामिना में मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर हमला किया. इजरायल पर हिज्बुल्लाह के इस हमले को अब तक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है. इस हमले में इजरायल में अब तक 67 लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.
हिज्बुल्लाह ने इजरायल के हाइफा शहर को निशाना बनाकर लगभग 25 रॉकेट और मिसाइलें दागीं. इजरायल के चैनल 12 के मुताबिक, हमले से पहले किसी तरह का वॉर्निंग सायरन नहीं दिया गया.
उत्तरी इजरायल में रविवार रात विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रही. सात अक्तूबर 2023 के बाद से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. हिज्बुल्लाह का कहना है कि उनसे बिन्यामिना में इझरायील सेना के गोलानी ब्रिगेड कैंप पर हमला किया है.
उत्तरी इजरायल में रातभर सुनी गई विस्फोट की आवाजें और सायरन
स्कूल और UN बिल्डिंग के आसपास हमले कर रहा हिज्बुल्लाह!

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








