
इजरायल ने लेबनान पर दागे रॉकेट, 12 की मौत, दर्जनों घायल
AajTak
लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में इजरायली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए. वहीं सैदा के ऐन अल-हिलवे शरणार्थी शिविर पर हमले में दो और लोगों की जान गई. इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह और हमास के कमांड सेंटर्स को निशाना बनाया है.
लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. इससे पहले दिन में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर हुए इजरायली हमले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई.
इजरायल ने कहा कि उसने बेका घाटी में लेबनानी उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के 'कमांड सेंटर' को निशाना बनाया. हालांकि हिजबुल्लाह की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. स्थानीय टीवी फुटेज में दिखा कि हमले की चपेट में आया स्थान एक अपार्टमेंट बिल्डिंग जैसा लग रहा था. मौके पर बचाव दल आग बुझाने और मलबे में फंसे लोगों को तलाशने के लिए पहुंचे.
हमास के 'कमांड सेंटर' पर हमले का दावा
इससे पहले शुक्रवार को बंदरगाह शहर सैदा के एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई. इजरायली सेना ने कहा कि उसने ऐन अल-हिलवे कैंप में हमास के 'कमांड सेंटर' पर हमला किया. हमास ने स्वीकार किया कि हमले में उसके दो सदस्य मारे गए, लेकिन कमांड सेंटर को निशाना बनाने के दावे को 'कमजोर बहाना' बताया.
संगठन ने कहा कि जिस इमारत को निशाना बनाया गया वह विभिन्न फिलिस्तीनी गुटों की संयुक्त सुरक्षा इकाई की थी, जिसका काम शिविर में सुरक्षा बनाए रखना है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में इजरायल पर हुए हमले के बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ. इसके बाद हिजबुल्लाह ने हमास और फिलिस्तीनियों के समर्थन में लेबनान से इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए.
सितंबर 2024 में हुआ था युद्ध

डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को रद्द करने संबंधी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'शर्मनाक' बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की और कहा कि उनके पास बैकअप प्लान है. फैसले में चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की अगुवाई वाली बेंच ने माना कि ट्रंप ने 1977 के IEEPA कानून का इस्तेमाल करते हुए अपने अधिकार से आगे बढ़कर टैरिफ लगाए.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय आपातकाल कानून के तहत डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर उनकी आक्रामक आर्थिक नीति को बड़ा झटका दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध की दिशा बदलती दिख रही है. फैसले के बाद ट्रंप के सामने तीन विकल्प बताए जा रहे हैं—इमरजेंसी पावर से सीमित अवधि तक टैरिफ जारी रखना, संसद से कानून पारित कराना या अलग-अलग देशों के साथ ट्रेड डील करना.

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को गैरकानूनी करार दिया है. इस फैसले से टैरिफ को लेकर वैश्विक चर्चा तेज हो गई है, खासकर यह सवाल कि क्या अमेरिका द्वारा वसूले गए शुल्क वापस किए जाएंगे. कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूज़ॉम ने ट्रंप से अवैध टैरिफ राशि तुरंत सभी अमेरिकी नागरिकों को लौटाने की मांग की है.

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि उनके पास टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं है. कोर्ट ने इस फैसले में कहा कि ट्रंप द्वारा अलग-अलग देशों पर लगाया गया टैरिफ गैरकानूनी है. यह फैसला अमेरिका की व्यापार नीतियों और वैश्विक व्यापार पर असर डाल सकता है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टैरिफ लगाने के लिए कानून का पालन अनिवार्य है.

ईरान ने अमेरिका से बढ़ती टकराव की स्थिति के बीच अपने संवेदनशील सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को मजबूत किया है. युद्ध के खतरे को देखते हुए नई सुरक्षा संरचनाएं और कंक्रीट की मज़बूत ढालें बनाई गई हैं ताकि सैन्य सुविधाओं को सुरक्षित रखा जा सके. हाल ही में मिल रही सैटेलाइट तस्वीरें साफ दर्शाती हैं कि ईरान ने अपने इस्फाहान न्यूक्लियर साइट पर खास कदम उठाए हैं, जो जून 2025 में अमेरिका के हमले के बाद से और अधिक सुदृढ़ किया गया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज शरीफ को विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल असिस्टेंट जैसे व्यवहार करते देखा गया है. वीडियो और तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि जब ट्रंप ने अपनी उंगली उठाई, तो शहबाज तुरंत अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और जब ट्रंप ने इशारा किया तो वे आज्ञाकारी छात्र की तरह बैठ गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.





