
इजरायल ने मार गिराया हिज्बुल्लाह का फील्ड कमांडर, रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइल अटैक में था शामिल
AajTak
इजरायली सेना ने कहा कि दक्षिणी शहर ऐन एबेल के पास एक कार पर हमले में मारा गया इस्माइल बाज हिज्बुल्लाह के तटीय क्षेत्र का कमांडर था और इजरायल पर रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइल हमलों की योजना बनाने में शामिल था.
ईरान के इजरायल पर अटैक के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है. दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में हिज्बुल्लाह फील्ड कमांडर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. लेबनानी सिक्योरिटी सूत्रों ने कहा कि आधे साल में एक सप्ताह की शांति के बाद फिर हिंसा में वृद्धि हुई है.
वहीं इजरायली सेना ने कहा कि दक्षिणी शहर ऐन एबेल के पास एक कार पर हमले में मारा गया इस्माइल बाज हिज्बुल्लाह के तटीय क्षेत्र का कमांडर था और इजरायल पर रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइल हमलों की योजना बनाने में शामिल था. हिज्बुल्लाह ने बाज़ की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है.
रॉयटर्स के मुताबिक इज़रायली सेना द्वारा मंगलवार को जारी एक वीडियो में एक चलती गाड़ी पर हमले का हवाई फुटेज दिखाया गया. एक सुरक्षा सूत्र और एक नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी शहर चेहबियाह के पास 2 गाड़ियों पर अलग-अलग इजरायली हमलों में कम से कम 2 हिज्बुल्लाह के लड़ाके मारे गए हैं. बता दें कि 2006 में एक बड़ा युद्ध लड़ने के बाद से हिज़्बुल्लाह और इज़रायल ने गाजा जंग के पैरेलल गोलीबारी की है.
वहीं, मध्य गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में बच्चों सहित 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और हमास ने कहा कि हमले ने अल-मगाज़ी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया. अस्पताल के मुर्दाघर में अपने बेटे मोहम्मद के शव के पास बैठी वफ़ा इस्सा अल-नूरी ने रोते हुए कहा कि मेरे भाई दरवाजे पर बैठे थे, हमले में मेरा भाई घायल हो गया था और उसका चचेरा भाई भी. मैंने अपना बेटा खो दिया, मेरे पास न तो घर है, न पति. हवाई हमले में अल-नूरी के पति भी मारे गए. उन्होंने कहा कि वह दरवाजे के पास खेल रहा था, हमने कुछ नहीं किया.
6 महीने की लड़ाई के बाद गाजा में युद्धविराम समझौता करने के लिए कतर और मिस्र के नेतृत्व में अमेरिका समर्थित वार्ता में अभी भी किसी सफलता का कोई संकेत नहीं है, क्योंकि इज़रायल और हमास अपनी शर्तों पर कायम हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








