
इजरायल ने गाजा सीमा पर भेजे सैनिक, अब जमीन से होगी जंग!
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच एक-दूसरे पर रॉकेट और हवाई हमले का सिलसिला जारी है. बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर जंग की आशंका जाहिर की जाने लगी है. यह आशंका इसलिए और ज्यादा प्रबल हो गई है क्योंकि गाजा की सीमा पर इजरायली सेना के जवान एकत्रित हो गए हैं.
पिछले हफ्ते यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद में नमाजियों पर इजरायली सुरक्षा बलों के हमले के बाद भड़की हिंसा अब जंग की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. गाजा की सीमा पर इजरायल ने अपने सैनिकों को जमीन से लड़ने के लिए भेज दिया है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली हमले की आशंका के चलते गाजा में कई लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं. (फोटो-Getty Images) अब तक दोनों गुटों के बीच की लड़ाई हवाई हमले और रॉकेट दागने तक सीमित थी लेकिन अब इजरायल ने जमीन पर अपने सैनिकों को लड़ने के लिए भेज दिया है जिससे जंग की आशंका और प्रबल हो गई है. इजरायल की आर्मी ने एक बयान में कहा, इजरायली प्लेन और जमीन पर सेना गाजा पट्टी में एक हमले को अंजाम दे रहे हैं. इजरायली आर्मी के प्रवक्ता जॉन कॉनरिकस ने भी इसकी पुष्टि की हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये ऑपरेशन कितने बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जाएगा. (फोटो-AP)
युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







