
इजरायल: खेत में काम कर रहे भारतीय नागरिक मैक्सवेल पर आ गिरी मिसाइल, गई जान, 7 महीने की गर्भवती है पत्नी
AajTak
उत्तरी इजरायल की सीमा पर सोमवार को एक बागान पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान 31 साल के पैट निबिन मैक्सवेल के तौर पर की गई है, जो केरल का रहने वाला है. मैक्सवेल लगभग दो महीने पहले इजरायल आया था और वहां एक खेत में मजदूरी का काम करता था.
इजरायल में एंटी टैंक मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं. ये तीनों भारतीय केरल के रहने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस हमले को लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने अंजाम दिया.
उत्तरी इजरायल की सीमा पर सोमवार को एक बागान पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान 31 साल के पैट निबिन मैक्सवेल के तौर पर की गई है, जो केरल का रहने वाला है. मैक्सवेल लगभग दो महीने पहले इजरायल आया था और वहां एक खेत में मजदूरी का काम करता था.
मैक्सवेल के परिवार में उसकी पत्नी और पांच साल की बेटी है. उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है. वहीं, हमले में घायल अन्य दो भारतीयों की पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के तौर पर की गई है.
मैक्सवेल के पिता ने क्या कहा?
इजरायल में मिसाइल हमले में मारे गए मैक्सवेल के पिता पैथरॉस मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें उनकी बहू ने फोन कर बताया था कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. बाद में मुझे मेरे बेट की मौत होने की खबर दी गई. मेरे तीन बेटे हैं, जिनमें से दो इजरायल में काम करते हैं जबकि एक अबू धाबी में काम करता है. पैट की पांच साल की बेटी है जबकि उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है.
भारतीय की मौत पर इजरायली दूतावास की प्रतिक्रिया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










