
इजरायल के समर्थन में एकजुट हुए पश्चिमी देश, अब फ्रांसिसी राष्ट्रपति मैंक्रों और डच PM रूट पहुंचेंगे तेल अवीव
AajTak
इजरायल और हमास में जारी जंग के 16 दिन पूरे हो चुके हैं. इस बीच पश्चिमी देशों के तमाम राष्ट्राध्यक्षों ने इस मसले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और उसके प्रति एकजुटता व्यक्त की. अब डच पीएम मार्क रूट और फ्रांसिसी पीएम मार्क रूट इजरायल का दौरा करेंगे.
डच प्रधानमंत्री मार्क रूट आज यानि सोमवार को और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को इजरायल का दौरा कर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक तथा जर्मनी के चांसलर भी इजरायल का दौरा कर चुके हैं.
इजरायल के प्रति इन देशों का समर्थन
वहीं अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन के नेताओं ने रविवार को इजरायल को अपना समर्थन देते हुए उसके साथ एकजुटता दिखाई और कहा कि इजरायल के पास अपनी आत्मरक्षा का अधिकार है. साथ ही इन देशों ने इजरायल से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करने और नागरिकों की रक्षा करने का भी आग्रह किया.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग के बाद जारी एक संयुक्त बयान में इन तमाम वैश्विक नेताओं ने हमास द्वारा दो बंधकों की रिहाई का स्वागत किया और शेष सभी बंधकों की तत्काल रिहाई का आह्वान किया. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात के बाद- अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली और कनाडा के नेताओं के साथ एक बैठक बुलाई.
तमाम नेता पहुंच रहे हैं इजरायल
तमाम पश्चिमी देशों के नेता ऐसे समय में इजरायल पहुंच रहे हैं जब इजरायल-हमास युद्ध के मध्य पूर्व संघर्ष में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है. इजरायल एक तरफ जहां गाजा में घुसने की तैयारी कर चुका है वहीं लेबनान के साथ उसकी सीमा पर झड़पें तेज हो गईं हैं. बाइडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने इस क्षेत्र में रह रहे लोगों का समर्थन किया है और मिलकर काम करने का संकल्प लिया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








