
इजरायल के समर्थन में अमेरिका, शिप और वॉर प्लेन उतारने का ऐलान, हमास हमले में 4 US नागरिकों की हुई मौत
AajTak
आतंकी संगठन हमास ने गाजा पट्टी से शनिवार को इजरायल पर अचानक हजारों रॉकेट दाग दिए थे. इसके अलावा हमास के आतंकियों ने हवा, जमीन और समुद्री सीमा से घुसकर आम नागरिकों पर हमला किया था. हमास के इन हमलों में करीब 700 नागरिक मारे गए हैं. इन हमलों में चार अमेरिकी नागरिकों की भी मौत हो गई.
इजरायल और हमास आतंकियों के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है. दोनों ओर से हमले जारी हैं. इस जंग की शुरुआत हमास के आतंकियों ने की थी जिसके बाद इजरायल ने जबरदस्त पलटवार किया. इजरायल ने हमास आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया. इन सबके बीच अमेरिका ने हमास के खिलाफ जंग में इजरायल को समर्थन और सैन्य मदद देने का ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी जहाजों और युद्धक विमानों को इजरायल के पास तैनात करने का आदेश दिया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह क्षेत्र में फाइटर जेट स्क्वाड्रन को बढ़ावा देने के लिए एयरक्राफ्ट करियर USS Gerald R. Ford और उसके साथ आने वाले युद्धपोतों को पूर्वी भूमध्य सागर में भेज रहा है. यूएस सेंट्रल कमांड ने रविवार को कहा कि शिप और प्लेन ने नई पोस्ट्स पर जाना शुरू कर दिया है.
इजरायली सेना का पहला बड़ा शिकार, हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को उठाया, मुहम्मद कास्ता के अड्डे पर गिराया बम
अमेरिका ने किया पूरा समर्थन देने का वादा
दरअसल, आतंकी संगठन हमास ने गाजा पट्टी से शनिवार को इजरायल पर अचानक हजारों रॉकेट दाग दिए थे. इसके अलावा हमास के आतंकियों ने हवा, जमीन और समुद्री सीमा से घुसकर आम नागरिकों पर हमला किया था. हमास के इन हमलों में करीब 700 नागरिक मारे गए हैं. इन हमलों में चार अमेरिकी नागरिकों की भी मौत हो गई. व्हाइट हाउस ने कहा, इन हमलों में कई अमेरिकी नागरिक मारे गए हैं. ऐसे में अमेरिका ने इजरायल को समर्थन देते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं. साथ ही अन्य देशों को इस संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी दी है.
व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडेन ने रविवार को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और बताया कि इजरायली रक्षा बलों के लिए अतिरिक्त सहायता दी जा रही है. और आने वाले दिनों में और सहायता दी जाएगी. बाइडेन ने हमास के हमले के बाद इजरायल की सरकार और लोगों को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया.
इजरायल की तबाही के मंसूबे, हैवानियत का इतिहास... जानें आतंकी संगठन हमास के बनने की कहानी

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











