
इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री ने बताया- अरबियों के बीच यहूदी कैसे बचे हुए हैं
AajTak
इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री और इजरायली सुरक्षा बल के स्टाफ प्रमुख रह चुके मोशे यालोन को अपने एक बयान की वजह से आलोचना झेलनी पड़ रही है. इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री मोशे ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि अगर इजरायल एक मजबूत यहूदी राष्ट्र नहीं होता तो अरब इजरायलियों ने यहूदियों का कत्ले आम कर दिया होता.
इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री और इजरायली सुरक्षा बल के स्टाफ प्रमुख रह चुके मोशे यालोन को अपने एक बयान की वजह से आलोचना झेलनी पड़ रही है. इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री मोशे ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि अगर इजरायल एक मजबूत यहूदी राष्ट्र नहीं होता तो अरब इजरायलियों ने यहूदियों का कत्ले आम कर दिया होता. उन्होंने कहा, अगर हम इतने मजबूत नहीं होते तो यहां आज एक यहूदी राष्ट्र नहीं होता. जब उनसे ब्रॉडकास्टर ने सवाल किया कि क्या इजरायल की कमजोरी का फायदा अरबी यहूदियों को खत्म करने में उठाते तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इसे लेकर कोई शक नहीं है.
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









