
इजरायल के खिलाफ चीन को रोका, अब फ्रांस को भी झटका देगा अमेरिका!
AajTak
इजरायल का सहयोगी अमेरिका यूनाइडेट नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में चीन के बाद अब फ्रांस को झटका देने की तैयारी में है. अमेरिका ने कहा है कि वह सिक्योरिटी काउंसिल में फ्रांस के उस प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा, जिसमें इजरायल और फिलिस्तीनियों में सीजफायर की वकालत की गई है.
इजरायल का सहयोगी अमेरिका यूनाइडेट नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में चीन के बाद अब फ्रांस को झटका देने की तैयारी में है. अमेरिका ने कहा है कि वह सिक्योरिटी काउंसिल में फ्रांस के उस प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा, जिसमें इजरायल और फिलिस्तीनियों में सीजफायर की वकालत की गई है. (फोटो-AP) असल में, संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने बताया कि फ्रांस, इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथियों के बीच सीजफायर के लिए सिक्योरिटी काउंसिल से प्रस्ताव पारित करने का आग्रह कर रहा है. सिक्योरिटी काउंसिल के मौजूदा अध्यक्ष झांग जून के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत निकोलस डे रिवियरे ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के तीसरे दौर में परिषद को सूचित किया कि उनकी तरफ से एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. (फोटो-AP)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











