
इजरायल के एयरपोर्ट पर हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक, नेतन्याहू ने बुलाई बड़ी बैठक
AajTak
एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि यमन में हूतियों द्वारा बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज और अन्य शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ टेलीनिक पर बैठक करेंगे. दोपहर को होने वाली इस बैठक में संभावित प्रतिक्रियाओं की जांच की जाएगी, जिसमें यमन में हूती संपत्तियों पर सीधा इजरायली हमला भी शामिल होगा.
हूती विद्रोहियों के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बैठक बुलाई है. इसके बाद वह (नेतन्याहू) शाम 7 बजे अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल के साथ भी बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि नेतन्याहू इस मीटिंग में हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपने एक्शन को लेकर चर्चा करेंगे.
टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि यमन में हूतियों द्वारा बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज और अन्य शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ टेलीफोनिक पर बैठक करेंगे. दोपहर को होने वाली इस बैठक में संभावित प्रतिक्रियाओं की जांच की जाएगी, जिसमें यमन में हूती संपत्तियों पर सीधा इजरायली हमला भी शामिल होगा.
इसके अलावा शाम सात बजे पीएम नेतन्याहू गाजा में सैन्य अभियान के विस्तार, सीरिया में लड़ाई, हूती हमले और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे.
'हमले में छह लोग घायल'
दरअसल, रविवार को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. इजरायली सुरक्षाबल इस हमले को रोकने में नाकाम रहे और ये मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट पर जा गिरी. हालांकि, मिसाइल के हमले से पहले एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ रोक दिया गया. इस हमले में छह लोगों को मामूली चोटें लगी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
'हम सात गुना करेंगे प्रहार'

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







