
इजरायल और हमास के बीच बड़ा फैसला, सीजफायर दो दिन और बढ़ा
AajTak
सीजफायर के तहत अब तक हमास 58 बंधकों को रिहा कर चुका है. इनमें इजरायल के 24 बंधक थे. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच बीते शुक्रवार से चार दिन का संघर्षविराम शुरू हुआ था. इस सीजफायर के तहत हमास ने पहली खेप में 25 बंधकों को रिहा किया था.
कतर की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर की अवधि अब दो दिन बढ़ा दी गई है. दोनों पक्षों के बीच चार दिनों के सीजफायर की अवधि सोमवार रात को खत्म हो रही थी लेकिन अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है.
इसके साथ ही मौजूदा सीजफायर के तहत बंधकों को रिहा किए जाने वाली नई लिस्ट भी तैयार कर ली गई है. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि इजरायल और हमास के बीच मौजूदा सीजफायर की अवधि को दो दिन और बढ़ाए जाने की अवधि बढ़ा दी गई है.
सीजफायर के तहत अब तक हमास 58 बंधकों को रिहा कर चुका है. इनमें इजरायल के 24 बंधक थे. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच बीते शुक्रवार से चार दिन का संघर्षविराम शुरू हुआ था. इस सीजफायर के तहत हमास ने पहली खेप में 25 बंधकों को रिहा किया था. जिनमें इजरायल के 13 और थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल थे. थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने भी इसकी पुष्टि की थी.
सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं बंधक
हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं. बल्कि दुनिया के कई देशों के नागरिक भी हैं. ज्यादातर बंधक वो हैं, जो 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे. हमास ने यहीं से नागरिकों को बंधक बनाया था.
जानकारी के मुताबिक, हमास ने जिन देशों के नागरिकों को बंधक बनाया है, उनमें इजरायल के अलावा अमेरिका, थाईलैंड, जर्मनी, अर्जेंटिना, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स और पुर्तगाल के नागरिक भी शामिल हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









