
इजरायल-ईरान तनाव से शुरू होगा तेल का महासंकट? भारत पर क्या होगा असर
AajTak
ईरान ने शनिवार आधी रात को इजरायल पर हमला कर दिया जिसके बाद से ही मध्य-पूर्व में पहले से चला आ रहा तनाव और बढ़ गया है. इससे वैश्विक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है. तेल के दाम को लेकर विश्लेषकों का कहना है कि तनाव बढ़ता है तो कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगी.
शनिवार की आधी रात उस वक्त मध्य-पूर्व का तनाव और बढ़ गया जब ईरान ने अपने धुर विरोधी दुश्मन देश इजरायल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए. इजरायल का कहना है कि ईरान की तरफ से 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं जिनमें से लगभग सभी को एयर डिफेंस सिस्टम से रोक दिया गया. एक तरफ जहां इजरायल का सहयोगी अमेरिका दोनों देशों के बीच और हमले रोकने की कोशिश में है, इजरायली वॉर कैबिनेट ने अपनी जवाबी कार्रवाई के बारे में बात करते हुए कह दिया है कि कार्रवाई हमारे अपने तरीके और हमारे चुने हुए वक्त पर होगी.
दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात का वैश्विक बाजार पर भारी असर पड़ा है. भारतीय शेयर बाजार में इस तनाव के कारण सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है. सोने और चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है. वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तेल की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है.
तेल की कीमतों में उछाल दो हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थीं जब इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हमला कर दिया था. 1 अप्रैल को हुए हमले में ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर के सीनियर कमांडर और उनके दो सहयोगी मारे गए. इसके बाद से ही इजरायल पर ईरान के हमले की आशंका जताई जा रही थी जिसे देखते हुए तेल की कीमतें बढ़ गईं.
12 अप्रैल को ईरान के हमले से पहले तेल की कीमतों में 1% का उछाल आया और कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 90.45 बैरल प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह उछाल इसलिए आया क्योंकि तेल बाजार में इस बात की आशंका जताई जाने लगी कि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात के कारण आपूर्ति में बाधा आ सकती है. हालांकि, ईरान के हमले के बाद तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है.
130 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं तेल की कीमतें
7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर हमले के बाद गाजा में इजरायली हमला शुरू हुआ था और इस बीच लगातार यह डर बना हुआ था कि युद्ध का स्तर बढ़ सकता है, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ सकता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








