
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
ABP News
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने वैश्विक माहौल को अस्थिर कर दिया है. ऐसे माहौल में भारत के पास कौन से दूसरे विकल्प मौजूद है और आगे की रणनीति कैसी रहने वाली है? आइए जानते हैं, इस बारे में.
India Backup Plan for Oil Supply Crisis: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने वैश्विक माहौल को अस्थिर कर दिया है. इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से कच्चे तेल की सप्लाई पर गंभीर असर की आशंका पैदा हो गई है.
ऐसे में बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल आयात पर निर्भर देशों की चिंता बढ़ना लाजमी है. भारत समते दूसरे देशों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे माहौल में भारत के पास कौन से दूसरे विकल्प मौजूद है और आगे की रणनीति कैसी रहने वाली है? आइए जानते हैं, इस बारे में.....
क्रूड ऑयल की कीमतों में लगेगी आग?
विषय की समझ रखने वाले जानकारों का कहना हैं कि, इस बार ईरान और इजरायल के बीच पैदा हुए इस संघर्ष का दायरा पिछले विवादों की तुलना में अधिक बड़ा है. जिसके कारण यह युद्ध लंबा चलने की बात भी सामने आ रही है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला लिया है. पूरी दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












