
इजरायली हवाई हमलों में पत्नी, बेटा, बेटी, पोता समेत परिवार और रिश्ते के 12 लोग गंवा चुका है गाजा का ये पत्रकार
AajTak
इजरायल द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में अल जज़ीरा के पत्रकार वाएल अल दहदौह ने बीते 24 घंटे में अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और परिवार के नौ अन्य सदस्यों को खो दिया है. उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में परिजनों और रिश्तेदारों की मौत के बाद भी गाजा से रिपोर्टिंग जारी रखने की कसम खाई है.
फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच बीते तीन हफ्तों से जारी जंग का खामियाजा ना सिर्फ दोनों देशों के आम लोगों को उठाना पड़ रहा है बल्कि पत्रकार भी इसका शिकार बन रहे हैं. अल जजीरा न्यूज के लिए गाजा से रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार वाएल अल-दहदौह पत्नी, बेटा, बेटी, पोता समेत कुल 12 परिजनों और रिश्तेदारों को अब तक गंवा चुके हैं. ये सभी लोग इजरायली डिफेंस फोर्स द्वारा गाजा पर किए गए एयर स्ट्राइक में मारे गए हैं.
पत्रकार ने 24 घंटे में पूरे परिवार को खोया
अल जज़ीरा के पत्रकार वाएल अल दहदौह ने बीते 24 घंटे में इजरायली हवाई हमले में अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और परिवार के नौ अन्य सदस्यों को खोने के बाद भी गाजा से रिपोर्टिंग जारी रखने की कसम खाई है.
दाहदौह ने तुर्की के सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु को दिए बयान में कहा, 'पत्रकारिता मेरा नेक मिशन है, मेरी आवाज़ को कोई कभी चुप नहीं करा पाएगा.' उन्होंने कहा, 'इजरायल आम नागरिकों को निशाना बना रहा है और परिवारों का नरसंहार कर रहा है. गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी परिवारों को हर दिन इसका सामना करना पड़ता है. गाजा में अल जज़ीरा के ब्यूरो चीफ दहदौह को किसी और ने बताया था कि उनके लाइव प्रसारण के तुरंत बाद हुए एयर स्ट्राइक में उनका परिवार मारा गया है.
घटना के थोड़ी ही देर बाद अल जजीरा ने फिलस्तीन के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के मुर्दाघर से लाइव टेलीकास्ट किया था जहां दुखी दहदौह अपनी सात साल की बेटी के शव को गोद में उठाए हुए थे और अपनी पत्नी के शव-बेटे के शव के पास बैठकर रो रहे थे.
बताया जा रहा है कि इस हमले में दहदौह के दो बड़े बच्चे-महमूद और उनकी बहन खोलौद बच गए. कुछ दिन पहले ही दहदौह ने गाजा से एक वीडियो जारी कर वैश्विक समुदाय को वहां की तबाही दिखाई थी और मदद की गुहार लगाई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











