
इजरायली हमले के बाद पसीना पोंछता दिखा हिज्बुल्लाह का नेता, बोला- 'नेतन्याहू के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे'
AajTak
इजरायली सेना के हमलों से हिज्बुल्लाह दहल गया है. इस बीच लेबनान में इजरायल की सेना के दाखिल होने से पहले हिज्बुल्लाह के डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम ने कहा था कि वह इजरायली सेना के किसी भी हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं.
हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना कहर बनकर टूट रही है. पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक के बाद चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के सदमे से हिज्बुल्लाह अभी उबर भी नहीं पाया था कि इजरायली सेना लेबनान की सीमा में दाखिल हो गई है. इस बीच हिज्बुल्लाह के डिप्टी लीडर का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं.
हसन नसरल्लाह की मौत के बाद सोमवार को हिज्बुल्लाह के डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम ने पहला सार्वजनिक बयान दिया. इस प्रीरिकॉर्डिड बयान में कासिम ने कहा कि वह इजरायली सेना के किसी भी हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं.
उनका यह वीडियो लेबनान में इजरायल की सेना के दाखिल होने से पहले का है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल हमारी सरजमीं पर दाखिल होता है तो हम पूरी मुस्तैदी के साथ उसका मुकाबला करेंगे. इस प्रीरिकॉर्डिड बयान में कासिम ने कहा कि लेबनान में हमारे कमांडर्स और नागरिकों की मौत के बावजूद हम झुकेंगे नहीं. हम लेबनान की रक्षा के लिए गाजा का सहयोग करना जारी रखेंगे.
पसीने से तर-बतर था कासिम
लेकिन इस दौरान खास बात ये रही कि कासिम लगातार अपना पसीना पोंछ रहा था. उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह नसरल्लाह के कदमों पर आगे बढ़ता रहेगा. हिज्बुल्लाह के लोग उसी रास्ते पर आगे बढ़ेते रहेंगे, जो नसरल्लाह का रास्ता था. कासिम ने कहा कि यह जंग लंबी चल सकती है. हमें यकीन हैं कि इजरायल और नेतन्याहू अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगा. हिज्बुल्लाह एक बार फिर ऐसे ही इजरायल को हराएगा, जैसे 2006 में हराया था.
उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को लगता है कि वह नरसंहार करके सफल हो सकता है तो वह भ्रम में जी रहा है. आईडीएफ लोगों पर बम बरसाकर और निर्दोषों का खून बहाकर अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








