
इजरायली सेना को गाजा में संयुक्त राष्ट्र दफ्तर के नीचे मिला हमास का सुरंग, राफा पर ताजा हमले में 31 मौतें
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायल-हमास युद्ध में अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 27,840 के पार पहुंच गई है. गाजा के करीब एक -चौथाई लोग भूख से मर रहे हैं.
इजरायली सेना ने हमास के आतंकवादियों से जारी युद्ध के बीच एक नए सुरंग को खोजने की जानकारी दी है. इजरायली सेना ने कहा है कि उसने यूएनआरडब्ल्यूए (फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए बना संयुक्त राष्ट्र का राहत कैम्प एवं कार्य एजेंसी) स्कूल के नीचे एक सुरंग की खोज की है. उधर दूसरी ओर इजराइल द्वारा दक्षिणी गाजा के शहर राफा में शनिवार को किए गए ताजा हवाई हमले में करीब 31 फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
बीते साल शुरू हुए इजरायल और हमास युद्ध के बाद गजा की 23 लाख आबादी में से आधे से अधिक लोगों को मिस्र की सीमा की ओर विस्थापित होना पड़ा है. इसके अलावा हजारों लोग अस्थायी तम्बू के बने शिविरों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे आश्रयों में रह रहे हैं.
इजरायल-हमास युद्ध बीते साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के साथ शुरू हुआ था, जिसमें हमास के आतंकवादियों ने करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी. मरने वाले में ज्यादातर आम नागरिक थे. इसके अलावा हमास के आतंकियों ने लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया था और उसे अपने साथ बंधक बनाकर ले गए थे. हमास ने अब भी 130 से अधिक बंधकों को अपने पास रखा हुआ है, जिनमें से करीब 30 के मारे जाने को सूचना है.
इजरायल-हमास युद्ध पर पांच ताजा अपडेट
1 - इजरायली सेना ने जानकारी दी है उसके सुरक्षा बलों ने सैकड़ों मीटर लंबे और आंशिक रूप से यूएनआरडब्ल्यूए के गाजा मुख्यालय के नीचे एक सुरंग नेटवर्क को खोजा है. इसे इजरायली सेना राहत एजेंसियों की ओर से फिलिस्तीनियों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य को हमास के शोषण का नया सबूत बताया है. यूएनआरडब्ल्यूए का मुख्यालय गाजा के उत्तर में है, जहां इजरायली सैनिकों ने आतंकी गुट हमास के खिलाफ चार महीने से अधिक समय से जारी युद्ध की शुरुआत से भी अपने नियंत्रण में कर रखा है. इसके बाद वहां से हजारों नागरिक दक्षिण की तरफ चले गए थे.
2 - इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा सेना से हजारों लोगों को वहां से निकालने की योजना बनाने के लिए कहे जाने के कुछ ही घंटों बाद ही शनिवार को इजरायल ने राफा पर ताजा हमला किया. इस हमले में कम से कम 31 फिलिस्तीनी नागरिक के मारे जाने की खबर है जिसमें एक तिहाई बच्चे थे. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात राफा में घरों पर तीन हवाई हमले हुए जिसमें 28 लोग मारे गए.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








