
इजरायली दौरे पर जब पहुंचे जर्मन चांसलर, प्लेन टेक ऑफ करने से पहले बजा रेड अलर्ट का सायरन
AajTak
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज मिस्र जाने के लिए रवाना होने वाले थे, तभी तेल अवीव में सायरन अलर्ट हुआ. इसके बाद स्कोल्ज को विमान से बाहर निकाला गया और तेल अवीव एयरपोर्ट पर बने बॉम्ब शेल्टर में ले जाया गया. तेल अवीव एयरपोर्ट पर सायरन अलर्ट के बाद जर्मन अधिकारियों ने विमान के पास शेल्टर ली. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











