
इजरायली दूतावास विस्फोट: दिल्ली पुलिस ने जामिया विश्वविद्यालय से मांगी सीसीटीवी फुटेज
AajTak
पुलिस को शक है कि वारदात से दो घंटे पहले पृथ्वीराज रोड पर मौका-ए-वारदात की तरफ जाने वाले लोगों में से एक व्यक्ति दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर से आया था. उसने जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑटो-रिक्शा लिया था.
Israeli Embassy Blast Investigation: दिल्ली के वीवीआईपी इलाके चाणक्यपुरी में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके की जांच आगे बढ़ रही है. इस केस को सुलझाने में दिल्ली पुलिस के अलावा एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीम भी काम कर रही है. सूत्रों ने मुताबिक, अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जामिया मिलिया इस्लामिया को विश्वविद्यालय की दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है.
पुलिस को शक है कि वारदात से दो घंटे पहले पृथ्वीराज रोड पर मौका-ए-वारदात की तरफ जाने वाले लोगों में से एक व्यक्ति दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर से आया था. उसने जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑटो-रिक्शा लिया था.
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह पत्र विश्वविद्यालय को लिखा गया था क्योंकि विश्वविद्यालय की दीवारों पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. इन कैमरों का मुख ओखला रोड की ओर है, जहां से विस्फोट के एक संदिग्ध ने ऑटो-रिक्शा लिया था.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उसे ही मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है, जिसने 26 दिसंबर को इजरायली दूतावास के पास बम रखा था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस पहले ही ऑटो-रिक्शा चालक से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला है कि पृथ्वीराज रोड पर घटनास्थल का दौरा करने के बाद वो संदिग्ध इंडिया गेट की ओर चला गया था.
सूत्रों ने कहा कि एनएसजी ने मौका-ए-वारदात से नमूने जमा किए थे. एनएसजी की टीम ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि यह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट नहीं था, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर बनाया गया बम हो सकता है. हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी सौंपी जानी बाकी है.
इजरायली दूतावास के पास वो विस्फोट 26 दिसंबर की शाम को पृथ्वीराज रोड पर प्लॉट नंबर चार पर नंदा हाउस और प्लॉट नंबर 2 ए पर केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान की चारदीवारी के बीच के इलाके में हुआ था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











