
इजरायली एयरस्ट्राइक से हिज्बुल्लाह को एक और झटका, ड्रोन यूनिट का चीफ मुहम्मद सरूर मारा गया
AajTak
इजरायल ने बेरूत पर ताबड़तोड़ हवाई हमले करके हिज्बुल्लाह के ड्रोन यूनिट के चीफ मुहम्मद हुसैन सरूर को खत्म कर दिया है. इस हमले में चार और लोग मारे गए हैं. जबकि कई हिज्बुल्लाह लड़ाके बुरी तरह से जख्मी हुए हैं.
इजरायली फाइटर जेट्स ने लेबनान के बेरूत शहर में गुरुवार यानी 26 सितंबर 2024 को एयरस्ट्राइक की. इस बात की पुष्टि हिज्बुल्लाह के मीडिया संगठन अल मायादीन ने भी की है. जिस इमारत में हिज्बुल्लाह के ड्रोन यूनिट का चीफ मुहम्मद हुसैन सरूर छिपा था, उसके ऊपर इजरायली फाइटर जेट्स ने एकसाथ कई मिसाइलें गिराईं.
यह भी पढ़ें: हिज्बुल्लाह का नया हथियार... सोवियत जमाने के ड्रोन को बनाया क्रूज मिसाइल, इजरायल पर हमला
इजरायली आर्मी रेडियो के मुताबिक हमला सटीक उसी फ्लोर पर हुआ जहां सरूर मौजूद था. यानी मिसाइल वहीं जाकर गिरी. बेरूत के दक्षिण में मौजूद दाहिये इलकाके की एक बिल्डिंग में सरूर छिपा था. यह लेबनानी आतंकी संगठन का मजबूत गढ़ माना जाता है. बताया जा रहा है कि इस हमले में चार और हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं. कई जख्मी हैं.
यह भी पढ़ें: इजरायल ऐसे ही नहीं है महाबली... इन 12 'महाअस्त्रों' की नहीं है लेबनान-ईरान के पास काट
ड्रोन अटैक यूनिट, मिसाइल यूनिट और हूती विद्रोहियों से तालमेल
फाइटर जेट्स ने तीन मिसाइलों से इस इमारत पर निशाना साधा. सरूर ने इजरायली इलाके में पिछले कुछ वर्षों में कई ड्रोन अटैक करवाए थे. वह ड्रोन प्रोजेक्ट का लीडर था. उसने कई ड्रोन प्रोडक्शन साइट खुलवाई थीं. इन साइट्स को उसने रिहायशी इलाकों के बीच बना रखा था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









