
इजराइल-हमास युद्ध के 100 दिन पूरे, अब तक नहीं रिहा हुए सभी बंधक, पढ़ें- क्या है जंग का मौजूदा हाल
AajTak
इजरायल और हमास की जंग को 100 दिन पूरे हो गए हैं. इस बीच इजरायल ने गाजा में भयंकर तबाही मचाई. इजरायल में 1200 तो गाजा में 24,000 लोग मारे जाने का दावा है. बड़ा सवाल बंधकों का है, जो अब तक हमास की कैद में हैं. युद्ध के 100 दिन पूरे होने पर पढ़ें अब तक के बड़ी घटनाएं.
इजरायल-हमास युद्ध को 100 दिन पूरे हो गए हैं. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हवाई और जमीनी हमला किया था. इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ ऐसा युद्ध छेड़ा कि गाजा का एक हिस्सा मानो कब्रिस्तान बन गया. युद्ध में लंबे समय तक बंधक संकट के साथ घटनाओं में विनाशकारी मोड़ देखा गया है. युद्धविराम पर बातचीत करने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के बावजूद हमास ने अभी तक सभी बंधकों को रिहा नहीं किया है.
इजरायल में शनिवार की रात हजारों की संख्या में इजरायली नागरिक सड़क पर उतरे. बेंजामिन नेतन्याहू शासन से उन्होंने जल्द अपने प्रियजनों को रिहा कराने की अपील की. कमोबेश 130 बंधक अब भी हमास की कैद में हैं और आशंका है कि इनमें कुछ की मौत भी हो गई है. हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायली शहर किबुत्ज, सैन्य अड्डे और सीमाई शहरों पर हमले किए थे. लड़ाकों ने यहां से कमोबेश 240 इजरायल-विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था और उन्हें गाजा ले गए थे.
हमास ने 1200 इजरायली को उतारा मौत के घाट
हमास के लड़ाकों ने हवाई और जमीनी हमले में कम से कम 1200 इजरायली नागरिकों की जान ले ली थी. अचानक किए गए हमले में इजरायली नागरिकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और गोलीबारी में लड़ाकों ने दर्जनों इजरायली नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था. कमोबेश 360 मौतें नोवा फेस्टिवल साइट पर हुई, जहां बेखबर इजरायली त्योहार के जश्न में डूबे हुए थे. हमास लड़ाकों ने यहीं से 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसमें इजरायली और विदेशी नागरिक शामिल थे.
इजरायल में बंधकों के परिजनों का प्रदर्शन
गाजा में युद्धविराम लागू किए जाने की तमाम कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू स्पष्ट कर चुके हैं कि गाजा में इजरायली सेना को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती. मसलन, वह युद्धविराम के सख्त खिलाफ हैं और बस वह हमास को "मिटा" चाहते हैं. हालांकि, बंधकों को लेकर इजरायली नागरिक लगातार नेतन्याहू शासन पर दबाव बना रहे हैं लेकिन इजरायली शासन युद्धविराम की मांग करने वालों को "आतंकवाद का समर्थक" बताते हैं. बावजूद इसके बंधकों के परिजन सड़क पर उतर उनका विरोध कर रह रहे हैं और बंधकों को जल्द रिहा कराने की मांग कर रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







