
इक्वाडोर में राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश, कार पर पत्थर फेंके, चलाई गईं गोलियां
AajTak
इक्वाडोर के राष्ट्रपति नोबोआ पर जिस समय यह हमला किया गया. उस समय वह एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने जा रहे थे. उनके काफिले को 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और पथराव करना शुरू कर दिया.
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) पर कैनार इलाके में जानलेवा हमला होने की खबर है. उग्र भीड़ ने उनके काफिले पर पथराव किया. उनकी कार को घेरने की कोशिश की और उस पर हमला किया गया. कार पर गोलियां चालने के भी आरोप हैं. इस हमले में राष्ट्रपति को कोई चोट नहीं पहुंची है.
इक्वाडोर सरकार के एक शीर्ष मंत्री का कहना है कि राष्ट्रपति को जान से मारने की कोशिश की गई. उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ी पर गोलियों के निशान भी है.
पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री इनेस मैनजेनो ने राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास को लेकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की है. उनका कहना है कि नोबोआ के काफिले पर लगभग 500 लोगों ने पथराव किया. इस मामले में पांच लोगों को डिटेन किया गया है.
मैनजेनो ने कहा कि राष्ट्रपति की कार पर फायरिंग, पथराव और सार्वजनिक संपत्तियो को नष्ट करना आपराधिक कृत्य है. हम ऐसा होने नहीं दोंगे.
नोबोआ के ऑफिस का कहना है कि जिन लोगों को अरेस्ट किया गया है. उन पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी यह सत्यापित नहीं हो सका है कि क्या प्रोटेस्ट के दौरान राष्ट्रपति की कार पर गोलियां चलाई गई या नहीं.
इस हमले के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति नोबोआ ने कहा कि उनकी सरकार इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन लोगों के बुरे उदाहरण का पालन न करें, जो हमें आपके साथ इस आयोजन में शामिल होने से रोकना चाहते थे और जिन्होंने हम पर हमला करने की कोशिश की. नए इक्वाडोर में ऐसे हमलों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और कानून सभी पर लागू होता है.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






