
‘इको फ्रेंडली’ होगा स्पीति का रोड ट्रिप, काज़ा में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा EV चार्जिंग स्टेशन
AajTak
हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली घूमने का असली मज़ा रोड ट्रिप करने में ही है. लेकिन अब इसका आनंद इको-फ्रेंडली तरीके से भी उठाया जा सकता है. स्पीति वैली के काज़ा में दुनिया के सबसे ऊंचे EV Charging Station ने काम करना शुरू कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
हिमालय की वादियों में बाइक या कार से घूमने का सपना किसका नहीं होता? और अगर ये सफर हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली तक का हो तो इसके मायने बदल जाते हैं. हिमालय की गोद में बसी इस अनोखी घाटी का रोड ट्रिप (Road Trip To Spiti Valley) अब पूरी तरह से ‘इको-फ्रेंडली’ (Eco-Friendly) तरीके से किया जा सकता है. वजह यहां के काज़ा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) के लिए चार्जिंग स्टेशन का खुलना है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












