
इकोनॉमी को कोरोना का तगड़ा झटका! RBI ने कहा- पटरी पर लौटने में लगेंगे 15 साल
AajTak
RBI ने हाल में अपनी 2021-22 की Report on Currency and Finance (RCF) जारी की. इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में 15 साल का वक्त लगेगा.
कोरोना काल में दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं का बुरा हाल हुआ. भारत की इकोनॉमी भी इससे अछूती नहीं रही. पहले लगे पूर्ण लॉकडाउन और बाद में कई छोटे-छोटे लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था काफी नुकसान पहुंचाया. अब इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कहना है कि इससे इकोनॉमी को उबरने में अब 15 साल का वक्त लगेगा.
आरबीआई ने हाल में अपनी 2021-22 की Report on Currency and Finance (RCF) जारी की. इसी रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में 15 साल का वक्त लगेगा. यह रिपोर्ट इंडियन इकोनॉमी की गंभीर तस्वीर पेश करती है. इसकी थीम Revive and Reconstruct है, जिसे कोविड के बाद स्थायी रिकवरी और मध्यावधि में ग्रोथ के ट्रेंड को बढ़ाने के संदर्भ में तैयार किया गया है.
RBI ने अपनी रिपोर्ट में इकोनॉमी की चाल बदलने के लिए 7 अहम बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए कहा है. इसमें कुल मांग को बढ़ाना, उसके अनुरूप सप्लाई करना शामिल है. साथ ही अपने इंस्टीट्यूट्स, इंटरमीडियरी और मार्केट पर ध्यान देना होगा, जबकि वृहद आर्थिक स्थिरता के साथ नीति का समन्वय, उत्पादकता और तकनीकी प्रगति करना, ढांचे में बदलाव के साथ उसके टिकाऊ रहने पर जोर देना होगा.
इतना ही देश की आर्थिक सेहत अच्छी रहे, इसके लिए RBI ने सरकार के ऊपर कर्ज के बोझ को भी कम करने की बात कही है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि अगर भारत को मध्यावधि में अपनी ग्रोथ को सुरक्षित रखना है तो उसे अगले 5 साल में सरकार पर कर्ज के बोझ को GDP के 66% से नीचे लाना होगा.
ये भी पढ़ें:

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









